फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cantt School will now be known as Dr. APJ Kalam

Nainital News: कैंट विद्यालय अब डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जाना जाएगा

Wed, 27 Sep 2023 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cantt School will now be known as Dr. APJ Kalam
नैनीताल स्थित छावनी परिषद में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ विधायक सरिता आर्या व अन्य। 
नैनीताल। छावनी परिषद की ओर से मंगलवार को आयोजित समारोह में विद्यालय का नाम डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किए जाने की घोषणा की गई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशिष्ट लोगों के सम्मान के साथ ही 'स्वच्छता ही सेवा' और कचरा मुक्त भारत अभियान के तहत सफाई की व स्वच्छता की शपथ ली गई।
विज्ञापन


छावनी परिषद स्थित विद्यालय में नन्ने विद्यार्थियों की ओर से एकल नृत्य, समूह नृत्य समेत काव्य पाठ व लघु नाटिका कर उपस्थित लोगों की सराहना बटोरी। सीईओ वरुण कुमार ने विद्यालय का नाम पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किए जाने की घोषणा की। कहा कि विद्यालय में छठी की कक्षाएं शुरू की जा चुकी हैं अब विद्यालय आठवीं तक की शिक्षा देगा। मुख्य अतिथि सरिता आर्या ने छावनी परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए विकास के लिए ढाई लाख की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रधानाध्यापिका हेमा कांडपाल, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, माधो प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि गोपाल बिष्ट, कैंट सभासद बहादुर रौतेला, हेमंत बिष्ट ने भी संबोधित किया। इस दौरान शांति महरा, हेमंत बिष्ट, कुसुम तिवारी, जीवंती भट्ट, दीपा, रेनू, दीपा पंत, विमला कफल्टिया आदि मौजूद रहे। संचालन प्रकाश कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे विजेता
एकल नृत्य में प्रथम तीन स्थानों पर रहीं अवनि आर्या, चंद्रा, कोमल, काव्य पाठ में साक्षी, वर्षा, चंद्रा तथा कला में वर्षा, तनुज को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक भारती साह, वंदना पांडे, गरिमा पवार रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के समक्ष योग का प्रदर्शन करने वाली दीपा गिरी को सम्मानित किया गया।



प्रो. तिवारी और माधो प्रसाद को किया सम्मानित
नैनीताल। कैंट स्थित विद्यालय में कैंट के विशेष सहयोगी के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र प्रो. गिरीश रंजन तिवारी और माधो प्रसाद को सम्मानित किया गया। प्रो. तिवारी और माधो प्रसाद ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए वार्षिक पुरस्कार की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed