फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Candidates will reach the Zilla Panchayat seat with the help of a ladder

Nainital News: सीढ़ी के सहारे प्रत्याशी पहुंचेंगे जिला पंचायत की कुर्सी पर

Sat, 12 Jul 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 12 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Candidates will reach the Zilla Panchayat seat with the help of a ladder
नैनीताल। जिला पंचायत सदस्य सीढ़ी के सहारे कुर्सी तक पहुंचेंगे। सीढ़ी के अलावा कोई कुल्हाड़ी तो कोई टाइप मशीन पर किस्मत आजमाता नजर आएगा। चुनाव आयोग ने जिला पंचायत सदस्यों के लिए 40 चुनाव निशान निर्धारित किए हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न 14 को आवंटित किए जाएंगे। जिला पंचायत की 27 सीटों पर नाम वापसी के बाद अब 126 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में एक सीट पर अधिकतम 12 प्रत्याशी हैं। आयोग की ओर से जो चुनाव चिह्न निर्धारित किए गए हैं उनमें सीढ़ी, कुल्हाड़ी, कप प्लेट, छाता, ट्रैक्टर, गिटार, चश्मा, कैंची, गमला, झोपड़ी, टाइप मशीन, लट्टू, सीटी आदि शामिल हैं। रिटर्निंग अफसर डॉ. धीरेश जोशी ने बताया कि चुनाव निशान का आवंटन सोमवार से होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed