{"_id":"3d32537c43b3b8cc9581ec2fb0b404c9","slug":"candidates-taking-the-exam-in-the-summer-s-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sat, 23 May 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में शुक्रवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच परीक्षा देने में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चार विद्यार्थियों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ग्लूकोज दिया गया। इधर, कालेज में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने पर कालेज के प्राध्यापकों ने परीक्षार्थियों को कह दिया है कि वे अपने साथ पानी बोतल लेकर आएं।
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में शुक्रवार को द्वितीय पारी में पूर्वाह्न 11 बजे से एमए द्वितीय वर्ष के हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इसमें 896 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे थे। दोपहर को भीषण गर्मी के साथ ही लू चलने की वजह से विद्यार्थियों के हलक सूखने लगे। अपरान्ह करीब एक बजे भीषण गर्मी की वजह से चार विद्यार्थियों की तबियत बिगड़ गई। इस पर कक्ष निरीक्षकों ने विद्यार्थियों को ग्लूकोज घोलकर पिलाया। इसके अलावा अपराह्न 3 बजे से बीए द्वितीय प्राइवेट की शिक्षाशास्त्र विषय का द्वितीय पेपर था, जिसमें 1650 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
इधर, कालेज में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने की वजह से कालेज प्रशासन को रोजाना टैंकर मंगाकर विद्यार्थियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लेकिन एक टैंकर पानी कालेज में कम पड़ गया। जिसके कारण परीक्षार्थियों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। एसोसिएट प्रोफेसर डा. एएस उनियाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को सूचित कर दिया गया है कि कालेज में पानी नहीं आ रहा है, वे अपने साथ पानी की बोतल लेकर आएं।
विज्ञापन