Election 2024: सांसद बनाने के लिए विधायकों का इम्तिहान, चुनाव में हार जीत का अंतर तय करेगा इनका रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों का चुनाव में हार जीत का अंतर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तय करेंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को जिताने का दारोमदार न केवल पार्टी और कार्यकर्ताओं पर है बल्कि संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 28 विधायकों पर भी हैं। इन विधायकों पर अपने-अपने क्षेत्र में अधिक मतदान कराने और पार्टी प्रत्याशी को अधिक मतों से जिताने का बड़ा दबाव है। कुमाऊं में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं में भाजपा के 17 और कांग्रेस के 11 विधायक हैं। यहां विधायकों की कार्यकुशलता और उनके जरिये अपने क्षेत्र में किए गए कार्य हार-जीत के अंतर को प्रभावित करेंगे। मतदान के समय जनता सांसद के साथ ही क्षेत्रीय विधायक के कार्यों को भी वोट का आधार बना सकती है।
- करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
जितने मत विधानसभा चुनाव में विधायक को मिले हैं, विधायक को कुल पोलिंग में अपनी विधानसभा में 10 प्रतिशत मतवृद्धि पार्टी के पक्ष में करानी होगी। बैठक में विधायकों को इस बारे में बता दिया है। जिस विधानसभा या पोलिंग बूथ पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा, वहां के मंडल अध्यक्ष और विधायक को भी सम्मानित किया जाएगा।
-महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
पिछले लोकसभा चुनाव में चंपावत से सबसे अधिक मत 17215 से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को अपनी विधानसभा सीट से जीत दिलाने वाले विधायक कैलाश गहतोड़ी थे, जबकि इस बार खुद सीएम इस सीट से विधायक हैं। लिहाजा उनके ऊपर अजय टम्टा को वोटों के पिछले अंतर से ज्यादा मतों से जिताने का दारोमदार है। उधर, बाजपुर से 2019 में बतौर भाजपा विधायक रहे यशपाल आर्य ने अजय भट्ट को जीत दिलाई थी, लेकिन इस बार उन पर अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस के नये प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीत दिलाने का जिम्मा होगा।
विधानसभा भाजपा विधायक कांग्रेस विधायक
चंपावत पुष्कर सिंह धामी -
सोमेश्वर रेखा आर्या -
जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा -
रानीखेत प्रमोद नैनवाल -
सल्ट महेश जीना -
बागेश्वर पार्वती दास -
सुरेश गढि़या कपकोट -
गंगोलीहाट फकीर राम -
डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल -
अल्मोड़ा - मनोज तिवारी
द्वाराहाट - मदन सिंह बिष्ट
लोहाघाट - खुशाल अधिकारी
पिथौरागढ़ - मयूख महर
धारचूला - हरीश धामी
नैनीताल लोकसभा सीट
विधानसभा भाजपा विधायक कांग्रेस विधायक
बाजपुर - यशपाल आर्य
हल्द्वानी - सुमित हृदयेश
खटीमा - भुवन कापड़ी
नानकमत्ता - गोपाल राणा
जसपुर - आदेश चौहान
किच्छा - तिलकराज बेहड़
नैनीताल सरिता आर्या -
भीमताल रामसिंह कैड़ा -
कालाढूंगी बंशीधर भगत -
लालकुआं डॉ. मोहन बिष्ट -
काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा -
गदरपुर अरविंद पांडे -
रुद्रपुर शिव अरोड़ा -
सितारगंज सौरभ बहुगुणा -