{"_id":"67072350cabbda2d710b733a","slug":"campaign-will-be-run-to-identify-drug-addicted-youth-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-104719-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नशे के आदी युवाओं को चिह्नित करने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नशे के आदी युवाओं को चिह्नित करने के लिए चलेगा अभियान
Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के बंबाघेर मोहल्ले में नशे के आदी हो चुके युवाओं का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कर उनकी काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही नशे के धंधे में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम राहुल शाह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 सितंबर को डीएम वंदना सिंह ने रामनगर का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान बंबाघेर मोहल्ले की महिलाओं ने डीएम को बताया था कि यहां नशा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम दशहरे के बाद बंबाघेर मोहल्ले में नशा के आदी युवाओं का सर्वेक्षण कर चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग करेगी। बेरोजगार युवाओं को उद्योग विभाग, श्रम विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही क्षेत्र में सीसीटीवी भी लगवाए जाएंगे। संवाद