फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Called to read Baba Saheb to follow his thoughts

Nainital News: विचारों पर चलने के लिए बाबा साहब को पढ़ने का किया आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Called to read Baba Saheb to follow his thoughts
डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़।    संवाद
हल्द्वानी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। आंबेडकर जन्म दिवस समारोह समिति की ओर से मंगलपड़ाव में बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जय भीम के जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा आंबेडकर पार्क दमुवाढूंगा पहुंची। वक्ताओं ने बाबा के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



दमुवाढूंगा में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। जेएनयू दिल्ली के प्रो. डॉ नरेंद्र कुमार ने बाबा साहब के विचारों पर चलने के लिए बाबा साहब को पढ़ने का आह्वान किया। यहां मुख्य अतिथि मेयर गजराज बिष्ट, दीपदर्शन, विरेंद्र कुमार टम्टा, विजय कुमार, दिनेश आर्या, जीआर टम्टा आदि रहे। वहीं, मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने आंबेडकर की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया। वहीं, देवलचौड़ बंदोबस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट ने लोगों से बाबा के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलवागांजा में आंबेडर की जयंती पर उन्हें याद किया। यहां विधायक बंशीधर भगत, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, भुवन आर्या, चंद्रप्रकाश आर्या, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत प्रशासक बेला तोलिया,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत आदि मौजूद रहे। स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया। यहां जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी भोला दत्त भट्ट, इंद्र पाल आर्या, महेशानंद आदि रहे।
विज्ञापन





इन संगठनों ने भी किया याद

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट, आंबेडकर जयंती उत्सव समारोह समिति की ओर से प्रेमपुर लोसज्ञानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती की ओर से संचालित राजपुरा बस्ती स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बाल शिक्षा केंद्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। यहां संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, डॉ. जीतराम, विशंभर कांडपाल, विक्रम रंधावा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





यहां भी हुए कार्यक्रम

भीमताल/बेतालघाट/गरमपानी/रामनगर/गौलापार/नैनीताल/कालाढूंगी। भीमताल में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी समेत अन्य भाजपाइयों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। रामलीला मैदान मल्लीताल में हुए कार्यक्रम में चेयरमैन सीमा टम्टा, देवेंद्र सिंह चनौतिया आदि मौजूद रहे। गरमपानी के अलावा बेतालघाट के जावा आंबेडकर पार्क और भद्रगाड़ी धाम में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। उधर, रामनगर में भीमराव आंबेडकर जयंती समिति ने शहर में शोभायात्रा निकाली। महिला एकता मंच, दलित पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा और भाजपा ग्रामीण मंडल ने भी कार्यक्रम किए। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सांसद अजय भट्ट ने गौलापार मंडल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां जीवन चंद्र आर्या, मुकेश बेलवाल आदि रहे। नैनीताल में विभिन्न स्थानों पर डॉ.भीमराव आंबेडकर की 134 वी जयंती पर कार्यक्रम हुए। शिल्पकार सभा की ओर से हुए डीएससी मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। दर्शनघर में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आंबेडकर सभागार में डॉ रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार संजू ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठी की। यहां नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, दायित्वधारी शांति मेहरा आदि रहीं। डीएसबी परिसर की एनएसएस इकाई, ज्योलीकोट के रामलीला मैदान में भी कार्यक्रम हुए। वहीं, कालाढूंगी में डॉ. अम्बेडकर एकता फाउंडेशन समिति की ओर से रैली निकाली गई। यहां समिति के जगदीश चंद्र, डॉ. ब्रजेश कोहली आदि रहे। वहीं, लालकुआं के आंबेडकर पार्क में आंबेडकर जन विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने आंबेडकर को भारत का सच्चा मार्गदर्शक बताया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, रेंजर रूप नारायण गौतम आदि रहे। वहीं, नगर कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यक्रम किया गया। यहां भुवन पांडे, हरेंद्र बोरा आदि रहे। संजय नगर बिंदुखत्ता स्थित आंबेडकर पार्क में भंडारे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़।    संवाद

डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़।    संवाद

डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़।    संवाद

डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़।    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed