{"_id":"6075fefe8ebc3edb53730b12","slug":"call-to-follow-the-teachings-of-guru-sahib-haldwani-news-hld4215816110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने का आह्वान
विज्ञापन
हल्द्वानी गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा मे वैशाखी के अवसर पर सजा धार्मिक दीवान के सम्मुख उपस्थित
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। बैसाखी पर मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में हुआ। जहां धार्मिक दीवान सजाया गया। इस दौरान अखंड पाठ और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने का आह्वान किया गया।
गुरुद्वारा बीड़ बाबा बूढ़ा साहिब पंजाब से आये प्रचारक निशान सिंह ने कहा कि हर वो इंसान जिसके मन में मजलूम, गरीब के लिए दया, तरस और जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत हो, जो एक परमात्मा के अलावा किसी से न डरता हो न किसी को डराता हो खालसा बनने योग्य है। मनजिंदर सिंह के जत्थे ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए। गुरुद्वारा साहिब के जनरल सचिव सरदार जगजीत सिंह ने समूह संगत को कमेटी की तरफ से बधाई दी। स्टेज सचिव सरदार जसवंत सिंह सलूजा ने भी समूह संगत को बधाई दी। गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी बलवंत सिंह ने आनंद साहिब का पाठ करा। मुख्य ग्रंथी अमरीक सिंह ने अरदास और हुकमनामा सुना कर संगत को गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, निदेशक गुरुद्वारा नानकमता साहिब, रविंदरपाल सिंह, तजिंदर सिंह, सुरेंदर सिंह, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
यहां भी कार्यक्रम
नैनीताल/लालकुआं। मल्लीताल गुरुद्वारे में खालसा पंथ का स्थापना दिवस, बैसाखी पर्व मनाया गया। मंगलवार सुबह गुरुद्वारे में अखंड पाठ के बाद गुरुवाणी पाठ किया गया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह पाल, तलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि रहे। उधर, लालकुआं स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रांगण में अखंड पाठ और लंगर का आयोजन किया गया। प्रभजोत सिंह, नवजोत सिंह, गरिमा बत्रा और गुरलीन कौर सहित कई छात्राओं ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन सिंह चौहान, रामबाबू मिश्रा, श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह, सचिव राजकुमार सेतिया, संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह आदि थे।