{"_id":"f0be41d4396ec38bec6da1722d76f0e0","slug":"calas-travel-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा मार्ग का जायजा लेकर लौटी टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा मार्ग का जायजा लेकर लौटी टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 13 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कैलास मानसरोवर यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। केएमवीएन की टीम कैलास मानसरोवर मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर यहां लौट आई है। टीम ने प्रबंध निदेशक को यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं और दिक्कतों की रिपोर्ट पेश की है।
विज्ञापन
केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि टीम के मुताबिक सिर्खा, गाला और नारायण आश्रम में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। गुंजी से ऊपर अभी भी बर्फ जमी है। बर्फ पिघलने के बाद ऊपर के यात्रा पड़ावों पर भी एफआरपी (फाइबर रीन फोर्स्ड पालीमर्स) हट्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
यात्रियों को इस बार खास सुविधाएं दिलाई जाएंगी। यात्रा पड़ावों की मरम्मत का काम भी कराया जा रहा है। कुछ पड़ावों पर सोलर लालटेन भी पहुंचाए जा रहे हैं। यात्रियों को मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन