{"_id":"ef11e5c67526e31ebccf1fa34de1bafa","slug":"by-the-mercury-reached-36-degrees-in-bhimtal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल तक में 36 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल तक में 36 डिग्री पहुंचा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Sat, 23 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार का दिन भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नगर और आसपास के क्षेत्रों में बीते तीन चार दिन से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
बीते तीन चार दिनों में पारा अधिकतम 30 से 32 डिग्री के बीच था। मल्लीताल स्थित तसर अनुसंधान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे क्षेत्र का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो 10:30 बजे 35 डिग्री और दोपहर 1:30 बजे 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन