फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   By-elections for vacant panchayat seats on the 12th; vote counting on the 14th.

Nainital News: पंचायतों की रिक्त सीटों पर उपचुनाव 12 और मतगणना 14 को

Sun, 27 Sep 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
By-elections for vacant panchayat seats on the 12th; vote counting on the 14th.
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए जिले में 12 अक्तूबर को मतदान होगा और 14 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी। 211 रिक्त पदों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 208 और बीडीसी के तीन हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी रयाल ने बताया कि 30 सितंबर व एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। तीन अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार को नाम वापसी, पांच को चुनाव चिह्न आवंटन, 12 की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और 14 को सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी। उपचुनाव संबंधी कार्रवाई संबंधित विकासखंड मुख्यालय में होगी। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।
विज्ञापन



ब्लॉक
ग्राम पंचायत
क्षेत्र पंचायत


रामनगर
16
1


कोटाबाग 12
1


हल्द्वानी
20
—


भीमताल 18
—


धारी
38
1


रामगढ़
19
—


बेतालघाट 46
—


ओखलकांडा 39
—


कुल
208
3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article