फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   By adopting the values and fulfill the wishes of Navratri Devi

इस नवरात्र देवी के वान को गोद लेकर पूरी करें मनोकामना

Tue, 12 Apr 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Tue, 12 Apr 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
By adopting the values and fulfill the wishes of Navratri Devi
भाघ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नवरात्र के पावन पर्व पर आप भी जू में मौजूद विभिन्न पशु-पक्षियों को गोद लेकर पुण्य कमा सकते हैं। खासकर देवी के वाहन बंगाल टाइगर को। बता दें वर्ष 2008-09 में वैव इंडस्ट्रीज नोएडा और 2013-14 में एरीज नैनीताल ने गोद लिया था उसके बाद से इसे किसी ने गोद नहीं लिया है। ज्योतिषियों के मुताबिक देवी भागवत में देवी के वहन बाघ (शेर) की पूजा अर्चना करने, उसका संरक्षण करने, उसके भोज आदि की व्यवस्था करने से देवी की पूजा के समान ही फल मिलता है। ज्योतिषी डा. नवीन चंद्र जोशी कहते हैं कि देवी वाहन को भी देवी का ही एक रूप माना गया है। कई लोग देवी के वाहन समेत तमाम पशुओं को गोद ले रहे हैं।

इधर, सरोवर नगरी नैनीताल के दर्शनीय स्थलों में से एक पंडित गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में पशु-पक्षियों को अंगीकृत करने की चिड़ियाघर प्रबंधन की योजना वर्तमान में बेहद कारगर साबित हो रही है। स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी लोगों में भी अधिक पशु प्रेम देखा जा रहा है। वर्तमान में चिड़ियाघर के करीब ढाई दर्जन से अधिक पशु-पक्षियों को पशु प्रेमियों ने गोद लिया है।
विज्ञापन

बता दें नगर के शेर का डाडा पहाड़ी पर 4.809 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थापित चिड़ियाघर को 1 जून 1995 को जनता के लिए खोल दिया गया था।

वन्य जीवों के प्रति आम जनमानस को जागृत करने के विशेष मकसद को लेकर वर्ष 1998 में यहां वन्य जीव अंगीकरण योजना की शुरूआत की गई। योजना के तहत कोई व्यक्ति, संस्था, स्कूल दफ्तर अथवा समूह चिड़ियाघर के किसी भी पशु-पक्षी को उसके एक वर्ष का आहार का व्यय वहन कर उसे गोद ले सकता है। गोद लेने वाले का नाम का बोर्ड संबंधित पशु-पक्षी के बाडे के सामने लगाया जाता है। वर्तमान में चिड़ियाघर में छोटे-बड़े 286 पशु-पक्षी हैं। इस वर्ष अभी तक 31 पशु-पक्षी ऐसे हैं जिन्हें पशु-प्रेमियों ने गोद लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में तिब्बती भेड़िये को कूर्मांचल बैंक नैनीताल, हिमालयन मार्टिन को आगरा के ऐश्वर्या पांडे, घुरल को प्रशांत होटल नैनीताल के अतुल साह व भारती साह, पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु मारखोर को बड़ा बाजार मल्लीताल नैनीताल के मीना व लीला बिष्ट, लेडी एमहेस्ट फीजेंट को उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट व उनकी पत्नी रेनू बिष्ट, सिल्वर फीजेंट को जू के ही वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. एलके सनवाल व लाग भ्यू तल्लीताल, नैनीताल निवासी आदित्य व आयुष निगम, कलीज फीजेंट को बैंक ऑफ बड़ौैदा नैनीताल के रेनू गुप्ता तथा नैनीताल के ही लक्ष्मी दत्त जोशी ने गोद लिया है।

इसके अलावा गोल्डन फीजेंट के विभिन्न जोड़ों को जू के पूर्व वन रेंजर मनोज साह व उनकी पत्नी सुनीता साह, नैनीताल के ही पीके साह, दिव्या साह व निर्मल साह तथा  नई दिल्ली के अक्षत शर्मा, सिल्वर गोल्डन फीजेंट को मल्लीताल नैनीताल के विदीति और मैत्रे साह, लिनियेटेड कलीज फीजेंट्स को नैनीताल के विमल साह व भारती साह, सफेद पी फाउल को कृष्णापुर तल्लीताल निवासी डा. अनिल शर्मा, रेड जंगल फाउल को हल्द्वानी की सरिता रावत, चीर फीजेंट को हाईकोर्ट के अधिवक्ता हरिमोहन भाटिया व एकता भाटिया, कंसल प्रिंर्ट्स मल्लीताल नैनीताल, एडिशनल इनकम टैक्स आफीसर सत्य प्रकाश माहेश्वरी, हाईकोर्ट की शिया वैश, रोज रिंगेड पार्किट को नैनीताल के भगवंत सिंह बोहरा जबकि सन कवूर चिड़िया को लाग भ्यू तल्लीताल निवासी सुनील निगम व अल्का निगम के अलावा मोहन लाल साह विद्या मंदिर नैनीताल ने गोद लिया है।


- वर्तमान में जू में अंगीकरण योजना काफी सफल हो रही है। भविष्य में भी यहां आने वाले सैलानियों व अन्य लोगों को भी योजना से जोड़ने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
-डा. तेजिस्वनी अरविंद पाटिल, निदेशक जू नैनीताल।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed