फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   But then left widened road death Goods

सड़क तो चौड़ी कर दी मगर छोड़ दिया मौत का सामान

Mon, 02 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Mon, 02 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
But then left widened road death Goods

लामाचौड़ में सड़क तो चौड़ी कर दी गई, मगर इस सड़क पर कई जगह मौत का सामान ऐसे ही छोड़ दिया गया। निर्माण एजेंसी एडीबी (एशियन डेवलेपमेंट बैंक) और विद्युत विभाग ने सड़क से विद्युत पोल काटकर हटाए, जबकि उनका कुछ हिस्सा वैसे ही छोड़ दिया, जो कि सड़क से ऊपर होने के कारण हादसों का सबब बन रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को करीब तीन बजे ब्रजवासी चौराहा लामाचौड़ पर ऐसे ही एक विद्युत पोल की वजह से एक हुंडई एलांट्रा कार (यूके 04क्यू-0582) की बाई तरफ के दोनों टायर फट गए। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और कार में सवार रॉ के रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर जगदीश बिष्ट एवं उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को किसी तरह वहां से हटवाया। इस रोड पर पहले भी आधे छोड़े गए इन विद्युत पोलों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन न प्रशासन ने और न ही विद्युत विभाग ने इसे लेकर गंभीरता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमोला निवासी जगदीश बिष्ट के अनुसार वे पत्नी के साथ अपना रिजर्वेशन करवाने कार से हल्द्वानी जा रहे थे, जिस पर उनकी कार के टायर पोल से फटे, उस वक्त अगर कार सड़क के दूसरी ओर जाती तो अनहोनी तय थी। क्योंकि उस वक्त सड़क पर हैवी ट्रैफिक था। बाद में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर कटे पोल को सड़क से अंदर कर दिया।

खर्चा बचाने को छोड़ दिए कटे हुए पोल
सड़क चौड़ीकरण के दौरान विद्युत पोल काटकर हटाए गए, जिससे उनका कुछ हिस्सा सड़क से ऊपर रह गया, जबकि संबंधित विभागों को विद्युत पोलों को खोदकर जड़ से हटाना चाहिए था, लेकिन खुदाई का खर्चा बचाने के लिए उन्होंने दूसरों की जान की परवाह तक नहीं की।

डीएम को भी गच्चा दे गए विद्युत विभाग वाले
इस पोल को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताते हुए कुछ समय पहले ही डीएम ने सड़क से हटवाया था, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने डीएम को भी गच्चा दे दिया और पोल का काटकर हटा दिया, जबकि उसे खोदकर पूरी तरह हटाने के आदेश थे।


ग्रामीण कर चुके हैं शिकायत
स्थानीय लोग इन बचे हुए विद्युत पोलों को हादसों की वजह बताकर कई बार पीडब्ल्यूडी, एडीबी, विद्युत विभाग और प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed