{"_id":"d0b807c41ed5644267dcb27d44af4c6b","slug":"but-do-not-drink-alcohol-and-a-little-cheaper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती हुई शराब मगर थोड़ी-थोड़ी पिया करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती हुई शराब मगर थोड़ी-थोड़ी पिया करो
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 31 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी और अंग्रेजी शराब सस्ती हो गई है। 15 अप्रैल से पहले नैनीताल जिले में शराब के नए ठेके हो जाएंगे। मौजूदा दुकानदारों ने शराब के स्टाक के क्लीयरेंस के लिए सेल लगा दी है। नए वित्तीय वर्ष में शराब महंगी होने की संभावना है। शराब सस्ती होने से दुकानों में भीड़ है। कई ग्राहक तो शराब खरीदकर स्टाक करने में भी जुट गए हैं।
उत्तराखंड में लाटरी से शराब की दुकानों का आवंटन होता है। यह प्रक्रिया हर साल अप्रैल में होती है। नैनीताल जिले में अंग्रेजी शराब की 29 और देसी की 32 दुकानें हैं। दुकानदारों को 31 मार्च तक दुकानों का स्टाक निकालना है। जिले में सर्वाधिक शराब की दुकानें हल्द्वानी में हैं। जिन दुकानों में स्टाक अधिक बचा है, उन्होंने स्टाक क्लीयरेंस सेल लगा दी है। देसी और अंग्रेजी की दुकानों में जबर्दस्ती भीड़ है।
देसी शराब की बोतल के रेट गिरकर 100 रुपए तक आ गए हैं।
अंग्रेजी शराब भी सस्ती हो गई है। सात सौ से आठ सौ रुपए प्रति बोतल में दो सौ रुपए की छूट है। दुकानदारों ने स्टाक क्लीयरेंस के लिए दुकानों के बाहर बोर्ड लगाए हैं। ग्राहक पेटियों के हिसाब से सस्ती शराब खरीदकर स्टाक कर रहे हैं। नए वित्तीय वर्ष में प्रदेश में शराब से सरकार ने 1800 करोड़ का राजस्व लक्ष्य रखा है। लक्ष्य बढ़ने से शराब महंगी होने की संभावना है।