फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Businesses affected due to the closure of trains, demand to re-run four trains of Ramnagar

ट्रेनें बंद होने से प्रभावित हो रहा कारोबार, रामनगर की चार ट्रेनों को दोबारा से चलाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Businesses affected due to the closure of trains, demand to re-run four trains of Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली चार सवारी गाड़ियों को लॉकडाउन से पहले ही रद्द कर दिया गया था, जिन्हें दोबारा संचालित करने की मांग स्थानीय लोगों की ओर से की जा रही है। ट्रेनों का संचालन बंद होने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। इन ट्रेनों से व्यापारियों का सामान रामनगर आता था, जो अब नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 15033, 15034 अप-डाउन रामनगर हरिद्वार पैसेंजर, जो सप्ताह में तीन दिन चलती थी। ट्रेन संख्या 55321, 55308 रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर को रद्द कर दिया है, जबकि 25014, 25013 अपडाउन कॉर्बेट पार्क लिंक रामनगर जैसलमेर एक्सप्रेस को भी बंद करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

इन सवारी गाड़ियों से व्यापारी अपना सामान को लाते और ले जाते हैं, जबकि कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस से व्यापारी दिल्ली से अपना सामान लेकर रामनगर आते थे, जो अब बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले व्यापारी...
- दिल्ली से सामान लाने में परेशानी हो रही है। समय से मॉल नहीं मिल रहा है। बसों से ज्यादा भाड़ा लग रहा है, जबकि ट्रेन में माल भाड़ा कम लगता था। - शिवओम अरोड़ा उर्फ बॉबी, मोटर पार्ट्स, रामनगर
- कुमाऊं गढ़वाल का प्रवेश द्वार होने के चलते दिल्ली से यात्री यहां आकर खरीदारी कर बसों से पहाड़ जाते हैं। ट्रेनों के बंद होने से अब वह टैक्सी कर पहाड़ जा रहे हैं और यहां पर खरीदारी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यहां का व्यापार प्रभावित हो रहा है। - दीपक कोठीवाल, गल्ला व्यापारी
- ट्रेनें रद्द होने से भाड़ा अधिक देना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट से माल तीन या चार दिन बाद आ रहा है। दिल्ली से ट्रेन नहीं चलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में ट्रेनों को दोबारा से संचालित करना चाहिए। - सोनिका गर्ग, रेडीमेट गारमेंट व्यापारी

- ट्रेन न चलने से माल को दोगुने तीन गुने दामों पर खरीदा जा रहा है। माल ट्रांसपोर्ट से आ रहा है, जिससे परेशानी हो रही है। ऐसे में जल्द से जल्द रेलों का संचालन होना चाहिए। - अखिलेश अग्रवाल, गिफ्ट और क्राकरी व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed