फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Business Board elections: 3614 voters will decide the fate of seven candidates

व्यापार मंडल चुनाव : सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 3614 वोटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Business Board elections: 3614 voters will decide the fate of seven candidates
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर के लिए चुनाव शनिवार को होगा। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक अग्रसेन धर्मशाला, रामपुर रोड में होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में तीन पदों के सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला व्यापार मंडल से जुड़े 3614 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन मंडल ने शुक्रवार शाम मतदान स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का निरीक्षण किया। संगठन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीश पांडे ने बताया कि बूथों पर प्रत्याशियों का सिर्फ एक-एक एजेंट ही तैनात रहेगा। महानगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महिला उपाध्यक्ष, समेत कई पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। केवल घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन

ये हैं मैदान में
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद: मनोज चौहान, संदीप गुप्ता, सचिन गुप्ता
महामंत्री पद: प्रदीप सब्बरवाल, मनोज जायसवाल
संगठन मंत्री: गुरमीत सिंह चौहान (साहिल) और उपेंद्र कनवाल
प्रदेश इकाई ने किया चुनाव में भागीदारी का आह्वान
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा है कि संगठन की लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सभी इकाइयों के चुनाव होते हैं और व्यापारी अपने प्रतिनिधियों का चुनाव स्वयं करते हैं। इसीलिए संगठन की प्रदेश में 377 इकाइयां कार्यरत हैं। उन्होंने हल्द्वानी महानगर के व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने व्यापारी प्रतिनिधियों के चयन में भागीदार बनें। मुख्य चुनाव प्रभारी प्रमोद गोयल, संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी ने भी व्यापारी मतदाताओं से चुनाव में भागीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed