फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus not afford the taxi operation

बस स्टैंड से टैक्सी संचालन बर्दाश्त नहीं

Fri, 08 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 08 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bus not afford the taxi operation

झील विकास प्राधिकरण के सचिव श्रीष कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस और पालिका अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तल्लीताल में लेक ब्रिज बाईपास पर बने नवनिर्मित रोडवेज स्टेशन परिसर से टैक्सियों के हो रहे अवैध संचालन पर नाराजगी जताई। उन्होेंने कहा कि टैक्सियों का संचालन सिर्फ उनके लिए बने स्टैंड से ही किया जाए।

विज्ञापन


सचिव श्रीष कुमार ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से 11 अप्रैल 2014 को नवनिर्मित स्टेशन को पालिका को सौंप दिया था। उसके बाद से आज तक पालिका ने रोडवेज के साथ कोई अनुबंध नहीं किया, जो चिंता का विषय है। मामले में पालिका के कर अधीक्षक राजदेव जायसी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। एलडीए सचिव ने कहा कि रेलवे के आरक्षण केंद्र को भी नए रोडवेज स्टेशन में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन


साथ ही भवाली स्टैंड में चार के बजाए केवल तीन टैक्सियां ही खड़ी करी जाएं और हल्द्वानी रोड में टैक्सियों का संचालन टैक्सी स्टैंड से ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पालिका हर वक्त दो कर्मियों को रोडवेज स्टेशन में तैनात रखे। बैठक में सीओ हरीश चंद्र सती, तल्लीताल थाना प्रभारी प्रमोद पाठक आदि थे। शाम को सीओ हरीश सती ने भी स्टेशन का निरीक्षण कर टैक्सी चालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो सहित 07एनटीएल 09पी से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed