{"_id":"64cea13bd9a49b8f770fa994","slug":"bus-full-of-passengers-overturned-while-crossing-the-drain-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-530-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नाले पार करने में पलटी यात्रियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नाले पार करने में पलटी यात्रियों से भरी बस
Sun, 06 Aug 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के धनगढ़ी नाले में पर पलटी यात्री बस।
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 309 पर शनिवार शाम अल्मोड़ा से 15 यात्रियों को लेकर आ रही निजी बस नाला पार करने के दौरान पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी सवारियों को सकुशल बचा लिया गया। बरसाती नाले को पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। बस को जेसीबी से खड़ा किया गया और उसमें ही यात्रियों को बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
अल्मोड़ा के विनायक से रामनगर आ रही केमू की बस शनिवार शाम साढ़े पांच बजे धनगढ़ी नाले की ओर बढ़ी। नाले का जलस्तर कम था और अन्य बसें आसानी से निकल रही थीं। केम की निजी बस से आगे एक और बस जा रही थी। इस दौरान बरसाती नाले के बीच बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर मौजूद लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। केमू के स्टेशन इंचार्ज देव कांडपाल ने बताया कि बस चालक मुन्ना के अनुसार बस के टायर में बड़ा पत्थर आने की वजह से हादसा हुआ। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि मौके पर जेसीबी मशीन को तैनात किया है। नाले के उफान पर रहने के दौरान वाहनों को पार नहीं कराया जाता है। बरसात के सीजन में आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।
धनगढ़ी नाले में हर साल होते हैं हादसे
बीते कई वर्षों से मानसून सीजन के दौरान धनगढ़ी नाला ऊफान पर आ जाता है। नाला पार करने के दौरान कई वाहन बह गए हैं जिसमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। यहां पुल निर्माण की मांग सालों से उठ रही है लेकिन वन विभाग की आपत्ति के चलते निर्माण रुका है।