फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Burning forest in ramnagar

जंगलों में लगी आग कार्बेट पार्क तक पहुंची

Sun, 01 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Sun, 01 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Burning forest in ramnagar
जलते जंगल - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड के जंगलों में लगभग हफ्तेभर से लगी आग कार्बेट टाइगर रिजर्व के पास पहुंच गई। सीटीआर के सटे उत्तराखंड वन विकास निगम के डिपो के पास झाड़ियों में शनिवार दिन में 11 बजे आग लगने से विभाग में खलबली मच गई। हालांकि विभागीय अधिकारियों की तत्परता के चलते कुछ देर आग बुझा दी गई और डिपो में रखी करोड़ों रुपये की बेशकीमती लकड़ी जलने से बच गई। बता दें कि कार्बेट पार्क का बिजरानी जोन, रामनगर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व के जंगलों में आग से अभी तक कई करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। वन्य जीव भी इस आग से खतरे की जद में हैं।   
विज्ञापन


शनिवार की सुबह निगम के आमडंडा स्थित डिपो के पास आग लगने की सूचना कर्मचारियों ने वन निगम के आरएम जीसी पंत को दी। जिसके बाद आरएम द्वारा विभागीय टैंकर व दमकल कर्मियों के सहयोग से झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया। आरएम पंत ने बताया यदि आग निगम में प्रवेश करती तो 20 करोड़ से अधिक रुपये का नुकसान हो सकता था। बहरहाल सब कुछ ठीक है। अग्निशमन अधिकारी अब्दुल रहमान नेे बताया आग वन विकास निगम में आने से पहले बुझा दी गई, जिससे इमारती लकड़ी जलने से बच गई। 
विज्ञापन


उधर वन विकास निगम के पंजीकृत ढुलान संघ के प्रवक्ता निशांत पपनै ने बताया निगम ने लॉट के आसपास कभी झाड़ियों के कटान का कार्य नहीं किया गया है। जिससे पहले ही खतरे का अंदेशा लगाया जा रहा था। उन्होंने बताया झाड़ियों के कटान के बारे में कई दफा अधिकारियों से वार्ता भी की गयी, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व सहित तमाम वन प्रभागों के जंगल इन दिनों आग से धधक रहे हैं। दूसरी तरफ जंगलों को आग से बचाने के लिए करोड़ों की लागत से खरीदे गए अग्निशमन यंत्र जंक खा रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed