{"_id":"6525b127106aa2c1310d8116","slug":"building-tax-will-be-imposed-in-three-wards-of-damuwadhunga-executive-took-decision-haldwani-news-c-8-1-hld1023-241700-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दमुवाढूंगा के तीन वार्ड में लगेगा भवन कर, कार्यकारिणी ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दमुवाढूंगा के तीन वार्ड में लगेगा भवन कर, कार्यकारिणी ने लिया निर्णय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के वार्ड 35, 36 और वार्ड 37 में भवन कर लगाया जाएगा। बुधवार से इस क्षेत्र में लगने वाले भवन कर के लिए सेल्फ असेसमेंट फार्म वितरित किए जाएंगे। लोगों को अपने भवन का सेल्फ असेसमेंट कर फार्म जमा करना होगा। इसके बाद नगर निगम इसी वित्तीय वर्ष से भवन कर लगाया। उधर तिकोनिया चौराहे पर बनी 14 दुकानों से भी नगर निगम किरायेदारी वसूल करेगा।
मंगलवार को मेयर की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में ये निर्णय लिए गए। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि पांच मार्च 2014 को एक शासनादेश हुआ था। इसमें इस क्षेत्र में पांच साल के लिए भवन कर में छूट दी गई थी। अब इन वार्ड में भवन कर लगेगा। उधर बैठक में नगर निगम के पेट्रोल पंप के बगल में नगर आयुक्त आवास को तोड़कर इस जमीन पर सीएनजी पंप खोलने के लिए इंडियन ऑयल को 30 वर्ष की लीज पर देने का निर्णय लिया गया है।
नगर निगम पॉलिथीन-प्लास्टिक में लगे जुर्माने से वसूले गए 60 लाख रुपये और आईएचएसडीपी की बची शेष राशि को सड़क सही करने पर खर्च करेगा। इस दौरान पार्षद राजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, महेश चंद सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन पर भी लगी मुहर
आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी ने कई निर्णय लिए हैं।
> > पांच व्यापारियों को नगर निगम की दुकानों की मरम्मत करने की परमिशन दे दी गई है।
> > 15 दुकानों के नामांतरण किए गए हैं। एनएसकेएफडीसी से नगर निगम 25 कूड़ा वाहनों के लिए चार करोड़ रुपये का लोन लेगा।
> > कार्यकारिणी ने रोहित जायसवाल की शंकर चौक महावीर गंज पर बनी अवैध दुकान को निगम की दुकान घोषित कर दिया। साथ ही रोहित जायसवाल को इसे किराए पर दे दिया। अब निगम इससे किराया वसूल करेगा।
> > जैन समाज के प्रार्थना पत्र पर रेलवे बाजार चौराहे का नाम 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन कर दिया है।
> > लंबे समय से बंद प्रेम पिक्चर हॉल के मालिक नरेश कुमार अग्रवाल और विनोद प्रकाश गड़कोटी का भवन कर भी माफ करने का निर्णय लिया है।
> > शीशमहल जनमिलन केंद्र का संचालन और रखरखाव युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति रामलीला ग्राउंड शीशमहल को दे दिया है।

>
>
>
>
>
>