{"_id":"7ef6e2d9aa6480e1c9d2790692aaba80","slug":"build-a-campaign-to-spread-the-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फैला बत्ती जलाओ अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फैला बत्ती जलाओ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
घर के आगे रात में बत्ती जलाओ अभियान अब पूरे शहर में फैल गया है। अभियान के दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने कई स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। पुलिस इसके लिए लाउड स्पीकर से भी एनाउंस करा रही है। जबकि टीपीनगर पुलिस ने गांवों में जाकर रात में गेट पर बत्ती जलाओ और सुरक्षा के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस ने पंफ्लेट भी बांटे।
चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि पुलिस की टीमों ने शनिवार को जीतपुर नेगी, करायल चतुर सिंह, मानपुर पश्चिम और उत्तर में अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के लिए रात में घर के गेट पर लाइट जलाना अनिवार्य है।
अंधेरे में अपराधियों या जानवरों के आने का खतरा बना रहता है। लाइट जलाकर खतरों को कम किया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि चोरों का गिरोह शहर में सक्रिय है। लापरवाही से चोरी की घटना हो सकती है। इसके अलावा ठगों से बचने के लिए अपरिचितों की बातों पर विश्वास न करें। टप्पेबाजों से बचने के लिए नगदी और कीमती सामानों का दिखावा न करें।
विज्ञापन
नगदी ले जाते समय अपने साथ करीबी को लेकर चलें। ऐसे फोन कॉलों से सावधान रहें जो एटीएम का नंबर पूछते हैं। ये जालसाज नंबर पूछने के बाद पैसे उड़ा लेते हैं। नाबालिगों को किसी दशा में वाहन चलाने के लिए न दें। किसी स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल 100 या 1090 नंबर पर सूचना दें। सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
जागरूक लोग
जागरूकता की इस मुहिम में अगर आपने अपने घर और मोहल्ले को रोशन किया है तो हमें अपना नाम और पता बताएं। ताकि शहर के लोगों के बीच आपकी पहचान विशिष्ट नागरिक के तौर पर हो। हम आपका नाम पता प्रकाशित करेंगे। हमें 9675898313 पर मैसेज करें।