{"_id":"587690d14f1c1b7940ba8208","slug":"btrunjkhan-dropped-cantor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
भतरौंजखान में गिरा कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। चौखुटिया से रामनगर आ रहा एक कैंटर अल्मोड़ा जिले में भतरौंजखान के पास गहरी खाई में गिर गया। इससे रामनगर निवासी कैंटर चालक की मौत हो गई। कैंटर यूके04सीए/1299 बुधवार सुबह चौखुटिया से रामनगर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
उक्त वाहन अल्मोड़ा जिले में भतरौंजखान थाने से छह किमी दूर रामनगर रोड पर घट्टी के पास अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी कैंटर चालक रमेश चंद्र पाठक (35) पुत्र भुवन चंद्र पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। भतरौंजखान के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है।
विज्ञापन