फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSP handled Front, pulled evening torchlight processions

बसपा ने संभाला मोर्चा, देर शाम निकाला मशाल जुलूस

Sun, 25 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
BSP handled Front, pulled evening torchlight processions
आंदोलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीते आठ दिन से चार कालोनियों के नियमितीकरण सहित चार मांगों को लेकर चलाए जा रहे अनशन के दौरान रविवार को आंदोलन की कमान बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संभाली। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजीव अग्रवाल की मौजूदगी में विनोद अंजान के नेतृत्व में पार्टी के 16 कार्यकर्ता अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ देर शाम विशाल मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जुलूस में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते आठ दिन से रामनगर की जनता आंदोलन पर बैठी है लेकिन सरकार हठधर्मिता पर उतारू है। वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि चुनाव आचार संहिता से पूर्व उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान बसपा संयोजक पवन अग्रवाल, सूर्यप्रकाश, प्रकाश शिल्पी, अर्पित अग्रवाल, मो. अजीम मलिक, महिपाल सागर, मोहन मास्टर, अरबाज अली, ललित आर्य, लक्ष्मी आर्य, मीना ठाकुर, संगीता शर्मा, कमलेश कश्यप, चमेली देवी, गीता चौहान, रामवती कश्यप, शकुंतला देवी अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में कमल जोशी, कमला रावत, विभा, महेश्वरी रावत, राजमती देवी, स्वर्ण सिंह, दामोदर जोशी, दिलवर रावत, मदन बुधोडी, शेर सिंह बिष्ट आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की घोषणा का स्वागत  
रामनगर। रविवार को भरतपुरी मंदिर समिति की कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में भरतपुरी मंदिर प्रार्गण में भरतपुरी, दुर्गापुरी, पंपापुरी के लागों की एक बैठक हुई। बैठक में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने सीएम हरीश रावत द्वारा शनिवार को लालकुआं में की गई नियमितीकरण की घोषणा का स्वागत कर धन्यवाद किया। बैठक में बीना रावत, तारा सती, बिमला आर्या, हेमा जोशी, किरण रावत, सतेशवरी रावत, सुमन रावत, ऊषा रावत, हेम भटट, भीम रावत, ललित मोहन, संजय बिष्ट योगेंद्र मनराल आदि लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed