{"_id":"6185944d453779080d483f44","slug":"bsp-candidate-joins-congress-with-supporters-haldwani-news-hld443654880","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी समर्थकों के संग कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी समर्थकों के संग कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बहुजन समाज पार्टी ने नगर अध्यक्ष फरीद कुरैशी को रामनगर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया था। शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। उनको प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।
बसपा के नगर अध्यक्ष रहे फरीद कुरैशी को एक माह पूर्व पार्टी ने रामनगर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव में ताल ठोकी थी। अब फरीद कुरैशी कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने का ऐलान किया है। उनके साथ कांग्रेस में रिजवान, दिलशाद, इरफान अंसारी, फारूक, वसीम, अनीस खान, इकराम रहमान, अजीम आदि शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किशोरी लाल, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल, नजाकत अली, मो. हाशिम, नवाब अहमद आदि मौजूद रहे।