फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSNL's mobile was stalled

बीएसएनएल के मोबाइल हुए ठप

Fri, 08 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 08 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

नेटवर्क में गड़बड़ी आने से बीएसएनएल के लगभग पांच लाख मोबाइल फोन बृहस्पतिवार को खिलौना बन गए। बीएसएनएल के नंबर किसी भी दूसरे नेटवर्क से नहीं मिल रहे थे। दोपहर बाद नेटवर्क ठीक होने पर मोबाइल फोन की घंटी बजनी शुरू हुई।

विज्ञापन


बीएसएनएल के नैनीताल जिले में लगभग ढाई लाख और कुमाऊं में पांच लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं। बृहस्पतिवार सुबह से ही बीएसएनएल के मोबाइल फोन किसी भी दूसरे नेटवर्क से नहीं मिल रहे थे। यह समस्या प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों नंबरों में आ रही थी। भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को जेटपी कंपनी ने इंटेलीजेंस नेटवर्क प्लेटफार्म का उपकरण बदला था।
विज्ञापन


इरेेक्शन के उपकरण को हटाकर एल्काटेल का उपकरण लगाया गया था। उपकरण बदलने का असर पूरे उत्तर भारत में हुआ होगा और नेटवर्क में गड़बड़ी आई थी, जिससे फोन नहीं मिल पा रहे थे। श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक नेटवर्क की समस्या काफी हद तक ठीक हो गई थी, शुक्रवार दोपहर तक नेटवर्क की समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed