फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSNL internet service will be available in the villages of Betalghat.

Nainital News: बेतालघाट के गांवों में मिलेगी बीएसएनएल की इंटरनेट सुविधा

Fri, 21 Aug 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 21 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
BSNL internet service will be available in the villages of Betalghat.
गरमपानी (नैनीताल)। भारत नेट योजना के तहत बेतालघाट ब्लॉक की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में फाइबर केबल लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। इससे जल्द ही ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ने के लिए कनेक्शन देने का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तेज और सुगम इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत नेट के तहत रिखौली, पांग कटारा, हल्ली सहित कई क्षेत्रों में टावर भी स्थापित कर दिए गए हैं। बारगल और जिनौली में भी टावर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा, ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भारत नेट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed