फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSF jawan commando training succumbs

कमांडो ट्रेनिंग में बीएसएफ जवान ने दम तोड़ा

Thu, 06 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 06 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिहार में कमांडो ट्रेनिंग के दौरान कठघरिया क्षेत्र के एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। जवान का शव घर बृहस्पतिवार को आने की संभावना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ही नहीं क्षेत्र के लोग शोक में डूब गए।
विज्ञापन

कठघरिया रामणी जस्सू निवासी ओमप्रकाश उप्रेती (26) पुत्र नंद किशोर उप्रेती फरवरी 2008 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। वह वर्तमान में बिहार के हाजीपुर में कमांडो की ट्रेनिंग कर रहा था। बुधवार को बटालियन की तरफ से कॉल आया कि जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई है। बीएसएफ के अधिकारियों ने परिजनों को मौत का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग गमगीन हो गए। धीरे धीरे यह जानकारी पूरे क्षेत्र और रिश्तेदारों तक पहुंच गई। देर रात तक हाल जानने के लिए रिश्तेदार बीएसएफ जवान के घर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी अभी 2011 में पूनम के साथ हुई थी। नंद किशोर का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के बमनस्वाल का है। परिवार के लोग बीएसएफ जवान के शव आने का इंतजार कर रहे हैं। पता चला कि बृहस्पतिवार शाम तक बटालियन के लोग शव लेकर आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed