फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BS Mankoti. president. Amit Garg. general secretary.

Nainital News: बीएस मनकोटी अध्यक्ष, अमित गर्ग बने महामंत्री

Mon, 14 Apr 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 14 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
BS Mankoti. president. Amit Garg. general secretary.
उत्तरांचल औष​धि व्यवसायी महासंघ की बैठक में अति​थिगण।
रामनगर। रामनगर के छोई गांव में रविवार को उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी और चुनावी आम सभा हुई। इसमें विभिन्न व्यावसायिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें बीएस मनकोटी को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी पिथौरागढ़ के महेश पंत और उप चुनाव अधिकारी हल्द्वानी के चंद्रशेखर दानी व कोटद्वार के विवेक अग्रवाल की मौजूदगी में निर्वाचन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश पंत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अल्मोड़ा के बीएस मनकोटी और महामंत्री पद पर हरिद्वार के अमित गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

इनके अलावा रुद्रपुर के समीर चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, टनकपुर के भुवन जोशी उपाध्यक्ष कुमाऊं संभाग, चमोली के प्रेम पुरोहित उपाध्यक्ष गढ़वाल संभाग, पिथौरागढ़ के जनक जोशी संगठन मंत्री कुमाऊं संभाग, उत्तरकाशी के माधव जोशी भी संगठन मंत्री गढ़वाल संभाग निर्विरोध निर्वाचित हुए।बताया कि काशीपुर के दीपक मित्तल लेखा पर्यवेक्षक और हरिद्वार के अतुल जैन को प्रशासनिक मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री और एआईओसीडी के उपाध्यक्ष अशोक सिंगला आदि मौजूद रहे।


फोटो संख्या 08 - उत्तरांचल औषधी व्यवसाई महासंघ की बैठक में शामिल अतिथिगण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed