{"_id":"648a14a5063a15f102014977","slug":"broken-part-of-mobile-tower-kaladungi-news-c-8-1-hld1027-167535-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मोबाइल टावर का उपकरण गिरने से कार क्षतिग्रस्त, परिजन बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मोबाइल टावर का उपकरण गिरने से कार क्षतिग्रस्त, परिजन बाल-बाल बचे
Thu, 15 Jun 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी पोस्ट ऑफिस के पास मोबाइल टावर से एक भारी भरकम उपकरण कार पर गिर गया, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में टावर के पास में रहने वाले बाल-बाल बच गए।
कालाढूंगी के वार्ड दो में पोस्ट ऑफिस के पास एक मोबाइल टावर लगा है। बुधवार सुबह इस टावर पर लगा एक ड्रम माइक्रो एंटीना गिर गया। टावर के पास रहने वाले संजय शर्मा की कार पर ड्रम गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी समय वहां बैठे संजय शर्मा के परिजन भी बाल-बाल बच गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
संजय शर्मा ने इसकी सूचना टावर ऑपरेटर और पुलिस को दी। देखा जाए तो टावर से इस तरह उपकरण का गिरना खतरे से खाली नहीं है। कालाढूंगी के आबादी क्षेत्र में एक नहीं बल्कि अनगिनत मोबाइल टावर लगे हुए हैं। इस तरह की लापरवाही कभी भी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।