फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Broken drinking water line in excavation of gas pipeline

गैस पाइपलाइन की खोदाई में टूटी पेयजल लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Broken drinking water line in excavation of gas pipeline
हल्द्वानी दमुवाढुंगा में रक्सिया नाले से टूटी पेयजल लाइन। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए शुक्रवार को खोदाई की गई। इस दौरान जलसंस्थान की 12 इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। वहीं रकसिया नाले के उफनाने से 8 इंच की दूसरी पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इन दोनों पेयजल लाइनों के टूटने से करीब दो लाख की आबादी के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। जलसंस्थान ने पेयजल लाइनों की मरम्मत शुरू नहीं कराई है, जिससे शनिवार को भी पेयजल सप्लाई होने में संदेह है।
विज्ञापन

एचपीसीएल कंपनी की ओर गैस पाइप लाइन के लिए खोदाई की जा रही है। खोदाई के दौरान शुक्रवार को चौथी बार पेयजल लाइन तोड़ दी गई है, जिससे कठघरिया, घूनी, ब्लॉक, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा समेत बड़े इलाके की पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। दूसरी ओर रकसिया नाले में 8 इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूटने से बिठौरिया, तल्ली बमौरी, मल्ली बमौरी, पीलीकोठी, लालडांठ, नारायण नगर आदि इलाकों की भी पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

यह पेयजल लाइन दो महीने में सातवीं और एक हफ्ते में चौथी बार टूटी है। जलसंस्थान इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है। क्षेत्र में शुक्रवार को भी टैंकरों से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि रकसिया में टूटी पेयजल लाइन की वजह से कई क्षेत्रों में सप्लाई बंद है। अब पेयजल लाइन की मरम्मत शनिवार को की जाएगी। इधर, सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि एचपीसीएल कंपनी की ओर से पेयजल लाइन तोड़ने के बाद शीशमहल से सप्लाई बंद कर दी गई है। बारिश की वजह से पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की जा सकी है। अब शनिवार को लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
वहीं गैस पाइप लाइन के लिए खोदाई के दौरान चौथी बार मुख्य पेयजल लाइन तोड़ दी गई है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने कहा कि अब एसडीएम को इसकी शिकायत करेंगे।
रकसिया नाले में हर तीसरे दिन टूट रही पेयजल लाइन
हल्द्वानी। रकसिया नाले के उफनाने से इस बार दो महीने में सात बार और एक हफ्ते में चार बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बार-बार लाइन को अस्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है और स्थायी समाधान नहीं तलाशा जा रहा है।
जलसंस्थान के ईई संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रकसिया नाले से पेयजल लाइन शिफ्ट करने के लिए 7.50 लाख का प्रस्ताव आपदा मद में डीएम को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

हर हाल में बनेगा रकसिया डायवर्जन प्लान : भगत
हल्द्वानी। शहरवासियों के लिए जी का जंजाल बने रकसिया नाले की निकासी के लिए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रेमपुर लोसज्ञानी से आगे नाला निकासी का प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में भी नाला निकासी के लिए 10.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था लेकिन जमीन नहीं मिलने और कुछ लोगों के विरोध के कारण मामला लटक गया। बीते दिनों हुई बारिश के बाद रकसिया के तबाही मचाने पर मंत्री ने मामले का संज्ञान लिया और सिंचाई अधिकारियों से जल्द प्रस्ताव बनाकर देने को कहा। मंत्री ने कहा कि नाला डायवर्जन में किसी का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में नाले की निकासी की जाएगी। सिंचाई ईई तरुण बंसल ने बताया कि मंत्री के आदेश पर दोबारा रकसिया नाला डायवर्जन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed