फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Broke into the home of old murder

घर में घुसकर वृद्धा की हत्या

Sat, 23 May 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Sat, 23 May 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Broke into the home of old murder

ग्राम गुमानपुर वसुंधरा कालोनी बसई में एक वृद्धा को घर में अकेला पाकर उसके ही रिश्तेदारों ने उसे गला घोटकर मार डाला। वृद्धा की हत्या के बाद रिश्तेदार घर से सोने के झुमके, मंगलसूत्र समेत लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसएसपी सैंथिल अबुदई, एएसपी यशवंत सिंह चौहान समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम गुमानपुर वसुंधरा कालोनी बसई निवासी लक्षमा देवी (62) पत्नी स्व. जसवंत सिंह अपने घर पर थी। सुबह पुत्रवधू गीता देवी रोज की तरह डेल्टा फैक्ट्री में काम करने चली गई। पोता रविंद्र, पोतियां अनीता, हेमा, भावना भी स्कूल चले गए। इसी बीच किसी ने लक्षमा का गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे जब पोता-पोती स्कूल से घर पहुंचे तो दादी नहीं दिखने पर खोजबीन की। दादी जमीन पर बिखरे पड़े बिस्तर के नीचे दबी थी। दादी का हाथ देख बच्चों ने बिस्तर हटाया तो दादी के मुंह से खून निकलने के साथ ही गले में साड़ी का फंदा लगा था। यह देख बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों ने सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर बहू घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षमा देवी की बहू गीता देवी ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ रिश्तेदार रोज घर आकर जान से मारने की धमकी देते थे। उन्होंने ही यह घटना की। बहू ने बताया कि सास की हत्या करने के बाद रिश्तेदार घर में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का मंगलसूत्र, एलआईसी की किताब, जमीन रजिस्ट्ररी के कागजात, 30 हजार नगदी समेत लाखों रुपये भी चोरी करके ले गए। एएसपी चौहान ने बताया वृद्धा के गले में साड़ी का फंदा लगाकर हत्या की गई। कुछ रिश्तेदारों के साथ ही अन्य लोगों को पूछताछ को हिरासत में लिया है।


फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने जुटाए साक्ष्य
फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डा. दयाल सरन ने बताया कि मौके से फिंगरप्रिंट, फुट प्रिंट और ब्लड के साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed