फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   British tourists are welcome imposed Jackerenda

सैलानियों का स्वागत कर रहा है अंग्रेजों का लगाया जैकेरेंडा

Wed, 18 May 2016 01:14 AM IST
भीमताल (नैनीताल)।
भीमताल (नैनीताल)। Updated Wed, 18 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
British tourists are welcome imposed Jackerenda
जेकेरेंडा का फूल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने वाले सैलानियों का स्वागत यहां प्रकृति अपनी तरह से कर रही है। वर्षों पहले लगाए गए जैकेरेंडा के रंग बिरंगे फूले से लदे पेड़ अपने खास अंदाज में सैलानियों का स्वागत कर रहे हैं। भीमताल और नौकुचियाताल स्थित झीलों के आसपास की पहाड़ियां इन दिनों ऐसे ही फूलों से रंगीन हैं जो सैलानियों को भी खूब भा रहे हैं।

बुजुर्गों के मुताबिक भीमताल और नौकुचियाताल क्षेत्र में स्थित जैकेरेंडा के अधिकांश पेड़ अंग्रेजों के समय के लगाए गए हैं। इन पेड़ों को इसलिए लगाया गया था ताकि गर्मियों में लोगों को यह अपनी छाया से शीतलता प्रदान कर सकें और दूसरा गर्मियों में खिलने वाले इनके फूल बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन


नौकुचियाताल से चनौती तक जैकेरेंडा के कतारबद्ध पेड़ सैलानियों को खूब भा रहे हैं। इसके अलावा मेहरागांव, भवाली और नैनीताल में भी कई जगह जैकेरेंडा खिला हुआ है। सैलानी इन्हें मोबाइल और कैमरे में कैद कर रहे हैं। डांठ में रेस्टोरेंट संचालक और प्रकृति प्रेमी राजकमल पंत बताते हैं कि जैकेरेंडा में गुलाबी और बैंगनी फूल आते हैं। यहां अधिकांश बैंगनी रंग का जैकेरेडा मिलता है। नौकुचियाताल निवासी प्रकृति प्रेमी प्रमोद कर्नाटक बताते हैं कि नौकुचियाताल में जैकेरेंडा ही नहीं बल्कि कनेर, गुलमोहर, अकेसिया, वैगनवेलिया और हाईडेसिया भी खिला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed