फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bridge on Dhangadhi-Panod drain will be built by May

Nainital News: मई तक बन जाएगा धनगढ़ी-पनोद नाले पर पुल

Thu, 26 Sep 2024 06:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 26 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Bridge on Dhangadhi-Panod drain will be built by May
रामनगर। मई तक धनगढ़ी-पनोद नालों पर पुल बन जाएगा और राहगीरों को लंबे समय से हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी। यह बात पौड़ी सांसद ने रामनगर में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में कही। उन्होंने रामनगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का भी निरीक्षण किया। साथ ही राजकीय इंटर काॅलेज थारी को गोद लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बुधवार को रामनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले गढ़वाल सांसद ने धनगढ़ी-पनोद नालों पर बन रहे पुल की निर्माण गति का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के सहायक अभियंता कपिल कुमार, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडेय से निर्माण कार्य को लेकर वार्ता भी की। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को मई 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही पुल निर्माण में लगे मजदूरों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए। बाद में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान सांसद ने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा। सांसद ने रामनगर अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करने की बात कही। रामनगर से अन्य स्थानों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों संचालन कराने का भी आश्वासन दिया। वहां विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, मालधन मंडल दीपा भारती, आशा बिष्ट, भावना भट्ट, भगीरथ लाल चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed