फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bride dies while dancing during Mehndi ceremony in Bhimtal

डोली की जगह उठी अर्थी: मेहंदी पर नाचते हुए दुल्हन की मौत, डॉक्टर ने बताई ये वजह; परिवार रात में ही ले आया शव

Sun, 16 Jun 2024 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि डॉ. संजय कुमार जैन निवासी बी 28 आदर्श आर्या अपॉटमेंट, सेक्टर छह द्वारका (नई दिल्ली) अपनी बेटी श्रेया जैन (28) की शादी के लिए परिजनों और कुछ खास परिचितों के साथ नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में आए हुए थे। 

विज्ञापन
Bride dies while dancing during Mehndi ceremony in Bhimtal
दिल्ली की युवती की नैनीताल में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में शनिवार की रात को एक हृदयविदारक घटना हो गई। यहां चल रहे एक वैवाहिक समारोह के दौरान दिल्ली निवासी दुल्हन की डांस करते वक्त असमय मौत हो गई। घटना से परिजन और मेहमान सदमे और सकते में हैं। पुलिस को कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने के प्रार्थना पत्र के बाद परिजन देर रात ही शव लेकर दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन

भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि डॉ. संजय कुमार जैन निवासी बी 28 आदर्श आर्या अपॉटमेंट, सेक्टर छह द्वारका (नई दिल्ली) अपनी बेटी श्रेया जैन (28) की शादी के लिए परिजनों और कुछ खास परिचितों के साथ नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में आए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम को मेहंदी समारोह के दौरान श्रेया स्टेज पर डांस करते समय अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर अस्पताल में डॉ. राशिद ने उसे मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन

डॉक्टर ने आशंका जताई कि हार्ट अटैक की वजह से युवती की मौत हुई है। इधर बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन डॉ. संजय कुमार जैन की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने का प्रार्थना पत्र भीमताल पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद परिजन देर रात में ही शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed