{"_id":"7297e751c9c81ede095dbf224e0bb5f9","slug":"breaking-and-stealing-cash-and-jewelry-in-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली रोड शक्ति विहार कालोनी में एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 90 हजार रुपये नगदी, एलईडी और नौ तोले के जेवरात पार कर लिये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शक्ति विहार कालोनी निवासी अमित मेहरा पेंट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को सुपरवाइजर कंपनी की मीटिंग के सिलसिले में दिल्ली गए थे। पत्नी किरन मेहरा भी मकान में ताला लगाकर बच्चों के साथ छड़ैल स्थित अपने मायके चली गई। चोर बंद मकान का मुख्य ताला संबल से तोड़कर भीतर घुस गए। आलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये, नौ तोले के जेवरात और गुल्लक से 20 हजार रुपये के अलावा एलईडी होम थियेटर का सेट चोरी कर ले गए। सुबह किरन घर पहुंची तो मकान के ताले टूटे थे। उन्होंने पति को इसकी सूचना दी। पति ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पड़ोसियों का कहना है कि आजकल क्षेत्र में चोर घूम रहे हैं। वे मौका पाकर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन