फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brain stroke is the MD KMVN

एमडी केएमवीएन को हुआ ब्रेन स्ट्रोक 

Sun, 02 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक एवं मंडी निदेशक धीराज गर्ब्याल को शनिवार को ब्रेन स्ट्रोक हो गया। गर्ब्याल को विवेकानंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार को कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एमआरआई कराने के बाद दोपहर में गर्ब्याल को एयर लिफ्ट कराकर गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल भेजा गया। 
विज्ञापन


शनिवार को ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण गर्ब्याल को विवेकानंद हास्पिटल मुखानी में भर्ती कराया गया था। ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण गर्ब्याल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बाएं हिस्से में हल्का सा पैरालिसिस हो गया था। रविवार को गर्ब्याल का कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एमआरआई कराया गया।
विज्ञापन


एमआरआई कराने के बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे उन्हें पंतनगर हवाई अड्डे से एयर लिफ्ट कराकर गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल भेज दिया गया। विवेकानंद हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डा. महेश शर्मा ने बताया कि गर्ब्याल को ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति में लाया गया था। परिजन हायर सेंटर ले जाना चाहते थे इसलिए गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल रेफर किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे पंतनगर से गर्ब्याल को एयर लिफ्ट कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed