{"_id":"696f02ca1d332308c430b7d8521c45d4","slug":"bpc-came-in-the-13-pumps-petrol-diesel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीसी के 13 पंपों में आया पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीसी के 13 पंपों में आया पेट्रोल-डीजल
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Fri, 08 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पेट्रोलियम के शहर के 13 पंप पेट्रोल और डीजल से भर दिए गए हैं, इन पंपों पर बृहस्पतिवार को 24 किलोलीटर (केएल) पेट्रोल और 52 केएल डीजल बांटा गया, जबकि आईओसी का डिपो ड्राई हो गया है और दो दिन बाद मथुरा से रैक लालकुआं पहुंचने की उम्मीद है। पेट्रोल-डीजल के संकट के चलते पहाड़ों पर गुरुवार को भी गाड़ियां नहीं भेजी गईं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत से गुरुवार को राहत नजर आई। भारत पेट्रोलियम को मथुरा रिफाइनरी से 36 केएल पेट्रोल और 72 केएल डीजल मिला। कंपनी ने शहर के अपने 13 पंपों पर 24 केएल पेट्रोल और 52 केएल डीजल भेजा। रामनगर के दो पंपों को भी 12 केएल डीजल भेजा गया। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन के डिपो ड्राई हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंपों पर अभी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल है, जबकि एचपीसी की हालत ज्यादा खराब है। एचपीसी दूसरे दिन सप्लाई कर पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बीपीसी की रैक नजीबाबाद पहुंच जाएगी, जिससे संकट कम होने के आसार हैं, जबकि आईओसी की रैक मथुरा रिफाइनरी से लोड होकर शुक्रवार को चलेगी और दो दिन बाद लालकुआं पहुंचेगी। रैक में दो हजार केएल डीजल और आठ सौ केएल पेट्रोल आएगा। सिंह ने बताया कि डिपो ड्राई होने के कारण पहाड़ों पर डीजल और पेट्रोल की गाड़ियां नहीं भेजी गईं।
विज्ञापन