फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Boulder fell on the house, family saved their lives by running away

Nainital News: मकान पर गिरा बोल्डर, परिवार ने भागकर बचाई जान

Thu, 18 Jul 2024 06:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Boulder fell on the house, family saved their lives by running away
भीमताल के ढुंगशिल में मकान पर गिरे बोल्डर से क्षतिग्रस्त मकान। संवाद
भीमताल। तल्लीताल मोटर मार्ग पर ढुंगशिल स्थित गोविंद राम के मकान की छत पर बुधवार की शाम पहाड़ी से एक बोल्डर आ गिरा। बोल्डर को गिरता देख परिजनों ने भागकर जान बचाई। हालांकि मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। समाजसेवी चारु जोशी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर ओखलकांडा के गौनियारों में मंगलवार की रात मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीणों के खेतों में मलबा घुस गया जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। विधायक राम सिंह कैड़ा और समाजसेवी हेमंत गौनिया ने प्रशासन से मलबा हटाने और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने को कहा है।
विज्ञापन

इधर धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देगी। एसडीएम ने कहा कि कुछ लोग बादल फटने की बात बोलकर मवेशियों के मरने और अन्य तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलत खबर फैलने वालों पर आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed