फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mayor Gajraj Singh Bisht roared over encroachment on the drain in haldwani

फिर चर्चा में मेयर का भाषण: नाले पर हुए अतिक्रमण को लेकर गरजे गजराज, कहा- मकान टूटेगा या नाला साफ होगा

Sat, 24 May 2025 11:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 11:16 AM IST
सार

मेयर गजराज सिंह बिष्ट मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को लेकर दिए भाषण को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि या तो मकान टूटेगा या फिर नाला साफ होगा।

विज्ञापन
Mayor Gajraj Singh Bisht roared over encroachment on the drain in haldwani
मेयर गजराज सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में मेयर गजराज सिंह बिष्ट मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को लेकर दिए भाषण को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि या तो मकान टूटेगा या फिर नाला साफ होगा। अब मकान तोड़ेंगे तो कहोगे कि साहब भाजपा की सरकार ने हमारा मकान तोड़ दिया। अगर मकान नहीं तोड़ेंगे तो आप कहोगे भाजपा की सरकार मुसलमानों की तरफ देख ही नहीं रही है। दोनों बातें एक साथ नहीं चलेंगी।

विज्ञापन


दो दिन पहले जब सांसद अजय भट्ट ने शनि बाजार के नाले के कार्यों का शुभारंभ किया था तब मेयर को भी संबोधन के लिए बुलाया गया। माइक थामने के बाद मेयर बोले- मैं एक-दो बातें कहना चाहता हूं, जो मेरी और आपके बीच की हैं। मैं अभी परसों ईदगाह रोड पर गया था। हम चाहते थे कि बरसात से पहले वहां स्थित नाला क्रास हो जाए और साफ हो जाए ताकि बरसात में आपके घरों में पानी न घुसे। बोले, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उस नाले के ऊपर भी भवन बनाए गए हैं। मेयर ने खुद ही सवाल किया कि अब जब नाले के ऊपर मकान बना हो तो उसे साफ कैसे करें। आगे बताया कि निगम कर्मियों ने नाला साफ न हो पाने की शिकायत की तो मैं स्वयं कर्मचारियों के साथ नाला साफ करवाने वहां गया। वहां पता चला कि नाले के ऊपर मकान बना दिए गए हैं।
विज्ञापन


मेयर ने दो टूक कहा- अब ये दोनों बातें तो एक साथ नहीं चल सकतीं। या तो आपका मकान टूटेगा या फिर आपका नाला साफ होगा। दोनों में एक काम होगा। इतना कहते ही मेयर ने पास में बैठे दायित्वधारी मजहर नईम से पूछा कि मजहर भाई गलत तो नहीं कह रहा हूं। मजहर बोले- नहीं, नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर यहां भी नहीं थमे, बोले- मैं बड़ी खरी-खरी बात कहता हूं। कोई बुरा माने या भला माने। मैं स्वयं गया था वहां नाला साफ कराने, लेकिन नहीं कर पाए हम। कैसे करें, मकान बना है उसके ऊपर। बोले-अब यह आरोप भी नहीं लगाएं कि नाला साफ नहीं हुआ, औरों का कर दिया। मकान टूटता है तो यह न कहें कि हमारा मकान तोड़ दिया दूसरे का नहीं तोड़ा। बोले यह दोनों बातें एक साथ नहीं चल सकती हैं। मेयर के भाषण का यह हिस्सा शुक्रवार को सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed