{"_id":"6ab03c7b70554a58830a7200","slug":"borewell-drilling-continues-in-chhinda-executive-engineer-conducts-inspection-nainital-news-c-238-1-ntl1003-130701-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छींड़ा में बोरिंग जारी, ईई ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छींड़ा में बोरिंग जारी, ईई ने निरीक्षण किया
Mon, 21 Sep 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। समीपवर्ती ज्योलीकोट में जल जनित बीमारियों के बाद जल संस्थान की ओर से छींड़ा में पेयजल व्यवस्था के लिए बोरिंग की शुरुआत की जा चुकी है। अधिशासी अभियंता अनीष पिल्लई ने रविवार को मातहतों के साथ बोरिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। ईई ने बताया कि ज्योलीकोट एवं उससे लगे क्षेत्र में छह टैंकरों की मदद से पानी बांटा जा रहा है। जल स्रोत क्लोरिनेशन करने के साथ ही विभिन्न टंकियों में हाइपो आदि डाला जा रहा है। वहां तैनात अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता को जनता के संपर्क में रहने को कहा गया है। वह भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के साथ ही क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन