फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bora stronghold of Dumka and knock Durgapal

बोरा के गढ़ में दुम्का और दुर्गापाल की दस्तक

Thu, 09 Feb 2017 01:20 AM IST
कैलाश्ा पाठक
कैलाश्ा पाठक Updated Thu, 09 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bora stronghold of Dumka and knock Durgapal
चुनाव - फोटो : SELF

लालकुआं विधानसभा में गौलापार क्षेत्र का वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तय करने में अहम रोल निभाएगा। चुनावी तिथि नजदीक आने के साथ समीकरण बदलने लगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी हरेंद्र बोरा के गढ़ में भाजपा के नवीन दुम्का और कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सेंधमारी शुरू कर दी है। इससे गौलापार की ग्राम पंचायतों का वोट प्रत्याशियों में बंटने लगा है।

विज्ञापन


गौलापार में 25 ग्राम पंचायतों में 17,239 वोटर हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय हरेंद्र बोरा गौलापार के रहने वाले हैं और यह क्षेत्र उनका गढ़ माना जाता है। पिछले चुनाव में हरेंद्र बोरा को ही इसी इलाके से सर्वाधिक वोट पड़े थे। लेकिन, इस बार हरेंद्र बोरा मैदान में निर्दलीय हैं।
विज्ञापन


गौलापार का चुनावी समीकरण अचानक बदला है और मुकाबला तीनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच हो गया है। बुधवार को अमर उजाला की टीम क्षेत्र में पहुंची। खेड़ा से लेकर मदनपुर चौराहे तक हर जगह चुनाव की ही चर्चा थी। हर चौराहे के साथ प्रत्याशियों के समर्थक भी बदलते नजर आए। खेड़ा चौराहा पर बोरा समर्थकों का दबदबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय की दुकान चलाने वाले अजय रावत बोरा के कट्टर समर्थक हैं। रावत बोले, पड़ोसी होने का धर्म तो निभाना पड़ेगा। वैसे भी बोरा उनके सुख-दुख के साथी हैं। कुंवरपुर चौराहा पर भी अधिकतर समर्थक बोरा के ही थे।

रेशमबाग चौराहा पर मोदी भक्तों की मंडली हार-जीत का गणित लगाने में व्यस्त थी। यह क्षेत्र भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गजरौला का है। दुकानों के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठे युवा मोदी के समर्थक थे।

उनका कहना था कि प्रत्याशी नहीं बल्कि मोदी के लिए वोट करेंगे। मदनपुर चौराहा पर हरीश चंद्र दुर्गापाल समर्थक नजर आए। यहीं दुर्गापाल ने अपना चुनावी कार्यालय भी खोला है। ग्रामीणों का कहना था कि सभी प्रत्याशी एक जैसे हैं। दुर्गापाल साफ छवि के नेता हैं।


मदनपुर गांव अभी तक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ सका है। ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के ऐलान के बाद दुर्गापाल ने गांव आने की इच्छा जताई है, ताकि गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए कोई रास्ता निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed