फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Books not found, assignment exams declared

किताबें मिलीं नहीं, असाइनमेंट परीक्षाएं घोषित हो गईं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Books not found, assignment exams declared
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर के 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। इन विद्यार्थियों को दाखिला लेने के बाद अब तक पुस्तकें मिल नहीं मिल सकीं, इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने 15 जनवरी से असाइनमेंट परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन

मुक्त विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन सत्र में जुलाई से लेकर 15 दिसंबर तक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 64 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। मुक्त विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पुस्तकें विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की जाती हैं। इन्हीं पुस्तकों के आधार पर असाइनमेंट परीक्षाएं और मुख्य परीक्षाएं विद्यार्थी देते हैं। स्थिति यह है कि जुलाई 2021 से लेकर दिसंबर तक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अब तक पुस्तकें नहीं मिल सकीं हैं। इसकी वजह यह है कि विश्वविद्यालय टेंडर न हो पाने के कारण पुस्तकों का प्रकाशन नहीं करवा पाया है। विद्यार्थी अध्ययन केंद्रों पर पुस्तकों के लिए भटक रहे हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की जो थोड़ी बहुत पुस्तकें विश्वविद्यालय के स्टोर में मौजूद थीं उन्हें अध्ययन केंद्रों को भेज दिया गया, लेकिन उनसे काम नहीं चल पाया। एमएससी समेत स्नातकोत्तर के कई विषयों की पुस्तकें स्टोर में न होने के कारण नहीं भेजी जा सकीं।
विज्ञापन

इनकी होनी है असाइनमेंट परीक्षाएं
शीतकालीन सत्र 2021 जनवरी में स्नातक वार्षिक प्रणाली और स्नातकोत्तर में सेमेस्टर प्रणाली में जिन विद्यार्थियों ने और ग्रीष्मकालीन सत्र 2021 में जुलाई से 15 दिसंबर तक जिन विद्यार्थियों ने सेमेस्टर प्रणाली में दाखिला लिया था। इनकी संख्या 30 हजार से अधिक बताई जा रही है। ग्रीष्मकालीन सत्र 2021 में स्नातक में वार्षिक प्रणाली में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की अभी असाइनमेंट परीक्षाएं नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की पीड़ा
हमें अभी तक विश्वविद्यालय से पुस्तकें नहीं मिल सकीं हैं जिसके कारण हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिना किताब असाइनमेंट परीक्षा देंगे, समझ नहीं आ रहा।
- पंकज जोशी छात्र, बीए
-
विश्वविद्यालय से कभी भी समय पर पुस्तकें नहीं मिलीं। इस बार सोचा था कि जल्दी किताबें मिलने पर अच्छे से तैयारी हो जाएंगी मगर कुछ नहीं हो सका। असाइनमेंट परीक्षाओं की तिथि आ गई हैं।
- हेमा आर्या छात्रा, एमएससी तृतीय सेमेस्टर
कोट
स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में ग्रीष्मकालीन सत्र के दाखिले इस बार कोविड की वजह से 15 दिसंबर तक हुए थे। टेंडर न हो पाने के कारण एवं दिक्कतें आने पर पुराने वेंडर को ही पुस्तकें छापने का आर्डर दिया गया है। इस कारण विद्यार्थियों को पुस्तकें मिलने में देरी हो रही है।

- प्रो. एचएस नयाल कुलसचिव, यूओयू
स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की ऑनलाइन असाइनमेंट परीक्षाएं 15 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगी। इसकी तिथि घोषित कर दी गईं हैं। जिन विद्यार्थियों ने शीतकालीन सत्र जनवरी के अलावा ग्रीष्मकालीन सत्र जुलाई से लेकर दिसंबर 2021 सेमेस्टर प्रणाली में दाखिला लिया है, उन विद्यार्थियों की असाइनमेंट परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
- प्रो. पीडी पंत, परीक्षा नियंत्रक, यूओयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed