फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Booking full in Bijrani zone even before opening

Nainital News: खुलने से पहले ही बिजरानी जोन में बुकिंग फुल

Mon, 14 Oct 2024 04:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 14 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Booking full in Bijrani zone even before opening
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी पर्यटन जोन 15 अक्तूबर से खुलने वाला है लेकिन अभी से जोन के लिए एक माह की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा रात्रि विश्राम की एडवांस बुकिंग भी दो सप्ताह के लिए फुल हो चुकी है।
विज्ञापन


एक सितंबर से बिजरानी पर्यटन जोन में बुकिंग के लिए वेबसाइट खोली गई थी। वेबसाइट के खुलते ही पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी थी। मंगलवार को पर्यटन जोन खुल जाएगा लेकिन अभी से एक माह की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए पार्क प्रशासन भी उत्साहित नजर आ रहा है। छह अक्तूबर से झिरना, ढेला, बिजरानी, मलानी, सर्पदुली और ढिकाला के रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करने के लिए भी एडवांस बुकिंग के लिए वेबसाइट खोली गई थी। इन स्थानों के लिए भी दो सप्ताह तक की फुल बुकिंग फुल हो चुकी है। सीटीआर निदेशक डाॅ. साकेत बडोला ने बताया कि मंगलवार से बिजरानी पर्यटन खुलना है। पर्यटन सीजन के लिए सभी तैयारियां पार्क प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed