फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   body found near Naina Devi temple Nainital

Uttarakhand: नयना देवी मंदिर के समीप फिर मिला शव...24 घंटे में दूसरी घटना, पुलिस ने जांच शुरू की

Sat, 27 Jun 2026 11:42 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 27 Jun 2026 11:42 AM IST
सार

नैनीताल झील में नयना देवी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने झील में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
body found near Naina Devi temple Nainital
नयना देवी मंदिर के समीप फिर मिला शव

विस्तार

नैनीताल झील में नयना देवी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने झील में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा शव को झील से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 55 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बता दें कि शुक्रवार को भी तल्लीताल क्षेत्र में झील से मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला था। 
विज्ञापन


कोतवाल राजेन्द्र रावत  ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो या मृतक की पहचान के संबंध में कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed