फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bob's ATM full of cash, empty PNB

बॉब के एटीएम कैश से फुल, पीएनबी के खाली

Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bob's ATM full of cash, empty PNB
बंद पड़े एटीएम - फोटो : अमर उजाला
 शनिवार को भी शहर के विभिन्न बैंकों के एटीएम पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इधर, जिला लीड बैंक अधिकारी डीके जायसवाल ने दावा किया है कि एसबीआई और बॉब के पास कैश की कोई कमी नहीं है। जिले में बॉब के 54 एटीएम हैं जिनमें से मल्लीताल (नैनीताल) के एटीएम की यूपीएस फुंक जाने से बंद है बाकी सभी एटीएम को कैश से फुल कर दिया गया है। अब लोगों को अधिक दिक्कत नहीं होंगी।
विज्ञापन


  शनिवार को बैंकों में लोगों की काफी भीड़ रही। वहीं, एसबीआई मैन ब्रांच के एटीएम पर कैश निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। कालाढूंगी चौराहा स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए मारामारी थी।  टीपीनगर एसबीआई एटीएम भी बंद रहा। इसी तरह रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड पर कई बैंकों के एटीएम बंद रहे। इसके अलावा पीएनबी की शाखाओं का बुरा हाल है तथा कैश की कमी के चलते अधिकांश एटीएम बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


तीन तास स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पास पीएनबी की करायल चतुर सिंह शाखा में कैश की कमी के चलते ग्राहकों को 24 हजार एक मुश्त भुगतान नहीं किया जा रहा है, उन्हें पांच - छह हजार की राशि दी जा रही है। पीएनबी की इसी शाखा पर लगा एटीएम भी पिछले आठ- दस दिनों से बंद पड़ा है। बैंक कर्मियों ने बताया कि पर्याप्त कैश न होने के कारण एटीएम में कैश नहीं डाला जा रहा है। शनिवार को पीएनबी शाखा प्रबंधक दिनेश पाठक छुट्टी पर थे तथा बैंक में अव्यवस्थाओं के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के कई ग्रामीण बैंक में नया खाता खुलवाने पहुंचे थे जिन्हें खाता खोलने वाला फार्म नहीं होने की बात कह कर वापस कर दिया गया। ट्रांसपोर्टर राजेश पुरी ने बताया कि बरेली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में वह चक्कर लगाते - लगाते थक गए हैं। बैंक द्वारा करंट एकाउंट से पचास हजार रुपए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण उन्हें व्यवसाय में बेहद परेशानी हो रही है। वहीं, बाजार के रेडीमेड गारमेंट दुकानदार देवेश कुमार ने बताया कि पीएनबी के एटीएम कई दिनों से खाली हैं। 



जिला लीड बैंक अधिकारी जायसवाल ने बताया कि बॉब और एसबीआई को आरबीआई से और करेंसी मिल गई है। इसलिए अब कैश की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पीएनबी की केवल एक चेस्ट ब्रांच है उसे कुमाऊं भर की शाखाओं को कैश भेजना पड़ता है इसलिए पीएनबी में कैश की समस्या बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed