{"_id":"6691dc4686555216e40519c8","slug":"boat-house-club-election-344-votes-cast-result-will-be-declared-today-nainital-news-c-238-1-ntl1002-106568-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोट हाउस क्लब चुनाव : 344 वोट पड़े, आज आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोट हाउस क्लब चुनाव : 344 वोट पड़े, आज आएगा परिणाम
Sat, 13 Jul 2024 07:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर की प्रतिष्ठित संस्था बोट हाउस क्लब की वार्षिक आम सभा में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा रखा गया, जिसे सदन ने स्वीकृति दे दी। इसमें 14 दिसंबर 2023 को हुई बैठक के प्रस्तावों की पुष्टि भी कर दी गइ। इसके बाद कार्यकारिणी के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो रात आठ बजे तक चली। चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से शुक्रवार को 344 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव परिणाम की घोषणा शनिवार को होगी। सदस्यों की रायशुमारी से क्लब के चयनित नौ पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
बोट हाउस क्लब सभागार में सभी सदस्यों ने एक राय होकर कहा कि कमेटी बेहतर कार्य कर रही है। सदस्यों ने वोटिंग सिस्टम को सराहा। कहा कि इससे देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे सदस्य वोटिंग कर पा रहे हैं। महिला सदस्य प्रो. कविता पांडे ने एक्जीक्यूटिव (कार्यकारिणी) में महिला सदस्य को रखे जाने का सुझाव दिया। बैठक में तय किया गया कि क्लब के पास मौजूद 12 करोड़ रुपये को क्लब हित में म्युचुअल फंड अथवा अन्य में निवेश किया जाएगा। क्लब के स्वागत कक्ष और बेहतर किया जाएगा। शौचालय आदि को प्रथम तल से भूतल में लाया जाएगा। क्लब की ओर से चैरिटी में भी धनराशि खर्च की जाएगी।
दोपहर बाद लगभग एक बजे से मतदान शुरू हुआ। इसमें 3785 मतदाता 12 सदस्यों में से नौ सदस्यों का चयन करेंगे। बता दें कि नौ जुलाई से 11 जुलाई तक ई-वोटिंग हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 344 वोट पड़े। शनिवार को चयनित नौ कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जाएगी जो सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव का चयन करेंगे। चुनाव की सफलता में चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह अधिकारी, गोपाल कृष्ण वर्मा, शुभम जोशी, भानु पंत ने सहयोग किया। इस मौके पर चौधरी धीर सिंह, अखिल साह, मुकुंद प्रसाद, डीके शर्मा, वीर श्रीवास्तव, सुमित जेठी, शोएब अहमद, बी. साह, नसीम ए खान आदि रहे। संवाद