{"_id":"65d3a94b469e1e5cac0c7854","slug":"boat-driver-of-nepali-origin-dies-under-suspicious-circumstances-nainital-news-c-238-1-shld1020-103091-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नेपाली मूल के नाव चालक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नेपाली मूल के नाव चालक की संदिग्ध हालात में मौत
Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक नाव चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मल्लीताल स्थित सात नंबर क्षेत्र निवासी देवेंद्र सिंह (50) रविवार शाम मल्लीताल क्षेत्र से रोजाना की तरह घर के लिए गए। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें टांकी बैंड के पास बेहोश पड़े देखा। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देवेंद्र सिंह को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक नेपाली मूल का था जो सात नंबर क्षेत्र में किराये पर रहता था। देवेंद्र नाव चलाकर गुजर-बसर करता था। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन