{"_id":"699b61bba2b596ab09077e95","slug":"board-exams-impact-tourism-business-nainital-news-c-418-1-ntl1004-4114-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच पर्यटन कारोबार पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच पर्यटन कारोबार पर असर
Mon, 23 Feb 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने के बाद से यहां पर्यटन कारोबार थम गया है। इसके चलते रिजॉर्ट संचालक, ट्रेवल एजेंट मायूस हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया कि रामनगर में 250 से अधिक होटल व रिजॉर्ट हैं। बीते एक सप्ताह से होटलों की बुकिंग में 50 फीसदी तक गिरावट आई है। ट्रेवल एजेंट अमन गोला ने बताया कि कई पर्यटकों ने बोर्ड परीक्षा के चलते बुकिंग कंफर्म नहीं की है। इसके चलते अब तक कई बुकिंग कंफर्मेशन के चलते लटकी है। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद पर्यटन कारोबार के खुलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन