फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Blueprint drawn to solve water problem in Nainital, prepare DPR of Garampani-Nainital drinking water scheme by October 15: Baluni

नैनीताल में पानी की समस्या के निदान का खींचा गया खाका, गरमपानी-नैनीताल पेयजल योजना की डीपीआर 15 अक्तूबर तक तैयार करें: बलूनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Blueprint drawn to solve water problem in Nainital, prepare DPR of Garampani-Nainital drinking water scheme by October 15: Baluni
हल्द्वानी। नैनीताल में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए मंगलवार को सर्किट हाउस में राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बलूनी ने कहा कि नैनीताल शहर को निर्बाध पानी की आपूर्ति के लिए वर्ष- 2055 की जनसंख्या का आकलन करते हुये कार्ययोजना बनाएं। आने वाले समय में नैनीताल शहर को लगभग 41 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता का आकलन किया गया है। ऐसे में नैनीझील से निर्भरता को कम करते हुए कोसी नदी (गरमपानी) से जलापूर्ति योजना बनानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग को डीपीआर बनाने के लिए 75 लाख की धनराशि जारी की जा चुकी है। वह 15 अक्तूबर तक परियोजना डीपीआर संबंधी कार्य पूरा करें। उन्होंने जलनिगम तथा जलसंस्थान के अधिकारियों से कहा कि इस प्रोजेक्ट में वन भूमि हस्तांतरण के संबंध मेे भी कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार से फंडिंग कराई जाएगी। भारत सरकार के एनएचपी (नेशनल हाइड्रो प्रोजेक्ट) का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल के लोगों और पर्यटकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए अधिकारी तेजी से कार्य कर अक्तूबर तक डीपीआर भारत सरकार को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध का काम भी जल्द शुरू हो जाये, उसका प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक सर्वे हो चुका
हल्द्वानी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्राथमिक सर्वे के अनुसार कोसी नदी (गरमपानी) से नैनीताल तक पानी पहुंचाने के लिए 24 किमी लंबी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। नदी से 1.53 एमसीएम पानी स्टोर किया जायेगा। कोसी नदी से नैनीताल तक पेयजल पहुंचाने के लिए चार पंपिंग स्टेशन बडेरी, रातीघाट, पाडली और दूणीखाल में बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बडेरी पुल के पास पानी के संग्रह करने के लिए 120 मीटर लंबी तथा 12 मीटर ऊंची कृत्रिम झील बनाई जाएगी। उन्होंने कहा बडेरी मे बनने वाली झील से आसपास के जलस्रोत रिचार्ज होंगे तथा यह झील पर्यटन का केंद्र बनेगी जिससे रोजगार के अवसर भी सृजित होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed