फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bloody clash between two sides in Nainital, one dead

नैनीताल में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides in Nainital, one dead
नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में दोनों पक्षों में लात घूसे चलते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में रमजान के पहले दिन दो पक्षों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया। इसमें एक व्यक्ति की रास्ते में मौत हो गई। खूनी संघर्ष के बाद क्षेत्र में बने तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। विवाद का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तल्लीताल के पास हरिनगर क्षेत्र (स्लॉटर हाउस) में बुधवार को पहले रोजे की नमाज के बाद शादाब और शाहिल मस्जिद से घर को जा रहे थे। मस्जिद से कुछ दूर कुछ युवकों की दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर हाथापाई के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हॉकी और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के शामिन अंसारी, नवाब, शाहिल, शादाब और आरिश घायल हो गए। सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कर घायलों को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा। अस्पताल में पीएमएस डॉ. केएस धामी की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। शामिन और शादाब की हालत गंभीर होने के कारण हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इनमें शामिन अंसारी (28) की रास्ते में एंबुलेंस में ही मौत हो गई। मृतक वेल्डिंग का काम करता था। एसओ विजय मेहता ने बताया कि हरिनगर निवासी जिशान की तहरीर पर शाहिल, आरिफ, शहाबुद्दीन, बबली और इमरान पर आईपीसी धारा 147, 148, 302, 307 (34) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से स्लॉटर हाउस क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में भी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को पीटा
नैनीताल। तल्लीताल में दो पक्षों में विवाद के बाद घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल शामिन के परिजनों ने दूसरे पक्ष के शादाब, शाहिल आदि पर टूट पड़े। इस बीच परिजनों ने एक युवक को जमकर पीट दिया। मौके पर मौजूद तल्लीताल व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी ने किसी तरह मामले को शांत किया। इस दौरान घायल युवक किसी तरह जान बचाकर कोतवाली की ओर भाग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इलाज के दौरान अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। उसके बाद कोतवाल अशोक कुमार सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों की देखरेख में घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूचड़खाना और हरीनगर क्षेत्र पुलिस के पहरे में
नैनीताल। हरिनगर क्षेत्र में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत के बाद बूचड़खाना और हरिनगर क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी के निर्देशों के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है। इस बीच तल्लीताल थाना के साथ ही पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है।
विवाद का कारण स्पष्ट नहीं
नैनीताल। तल्लीताल में हुए विवाद के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों का विवाद पुराना है। वहीं कई लोगों का कहना है कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस को भी स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना के बाद तल्लीताल एसओ विजय मेहता को मामले में जांच करने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रीति प्रियदर्शनी, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed