फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP workers burnt the effigy of Congress

Nainital News: भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Congress
हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया। रविवार को बुद्ध पार्क में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है। कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर लगातार तथ्यहीन, भ्रामक और घृणित राजनीति कर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बेबुनियादी आरोप लगा जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस के पास इस मामले से जुड़े ठोस सुबूत हैं तो सार्वजनिक बयानबाजी के बजाय न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए। वहां प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, विधायक सरिता आर्य, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, गणेश साह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed